Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। एक-दूसरे का अच्छा साथ मिलने से प्यार और गहराई में जाएगा। आपके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण पल है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
आज आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। साथी की हर एक जररूत का पूरा ख्याल रखेंगे। दोनों घर पर को कोई छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
इस राशि के प्रेमी जातकों को पिछले कई दिनों से चली आ रही प्रेम में बाधा अब दूर होंगी। साथी संग भरपूर रोमांस का समय मिलेगा। दोस्तों संग मौज-मस्ती करने में दिन बीतेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):
आज प्रेमी जातक भविष्य की योजना बनाने में काफी समय लगाएंगे। आपकी प्राथमिकता में सबसे पहले साथी के मन की खुशी है। साथी को हर पल रोमांटिक एहसास दिलाने में आपको कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):
आपकी प्रेम-प्रसंग के मामले में दिन मिलाजुला साबित होगा। साथी जो कई दिनों से आपसे रुठा है उसको मनाने में पूरा दिन बीतेगा। कोई बढ़िया सा उपहार देकर उसको खुश करने की कोशिश करेंगे। आज वैवाहिक जीवन में कटुता आ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
जो लोग किसी पसंद करते हैं और अपने प्यार को इजहार करने से डरते हैं वे आज बेफ्रिक होकर प्रपोज कर दें। आपका यह प्रपोजल स्वीकार्य किया जा सकता है। प्रियजनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश में आप कामयाब होंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):
अगर आप इस बात को लेकर परेशान है कि अपने साथी को रोमांटिक जगह पर कहां ले जाएं तो आज यह दिक्कत आपकी दूर हो जाएगी। रोमांस करने का भरपूर समय आपको मिलेगा। आपको खुशी के पल मिलेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):
प्रेम के मामले में आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करवा सकता है। आपकी किसी बात को लेकर साथी को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में साथी संग कुछ मतभेद पैदा हो सकता है। आपको अपने साथी की पसंद- नापसंद का पूरा ख्याल रखना होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है। अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):
पार्टनर संग आज बहुत ही अच्छा समय बीताने में कामयाब होंगे। पार्टनर संग किसी खास योजना पर चर्चा हो सकती है जिसमें दोनों का इसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। प्रेम-प्रसंग में आपकी जीत होगी जिससे साथी आपकी भावनाओं का खुलकर साथ देगा।