फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की बढ़ सकती है आय, जानें बाकी राशियों का हाल

Thu, 07 Mar 2024 05:11 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
07 मार्च का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। आपके परिवार का कोई सदस्य यदि सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान के दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका ध्यान आज धार्मिक कार्यों की तरफ अग्रसर रहेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, तो आप अवश्य करेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों का कोई साथी चुगली लगा सकता है। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार में लोग आपकी यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की कुछ वास्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में  किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी के कहने में आकर किसी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने किसी विरोधी की बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप यदि कोई निवेश को करने का मन बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका नए घर, जमीन और दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप माताजी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने कामों को समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। नौकरी में जल्दबाजी में किए गए काम के कारण आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। परिवार में माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें और आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो उसके लिए आपको पछतावा होगा। 

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्याएं आएंगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में लोगों को आपके व्यवहार के कारण समस्या होगी और आपके काम समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में यदि आपने बदलाव का सोचा है, तो वह आप आसानी से कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी निराशाजनक सूचना को सुनकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी नए निवेश को करने से बचना होगा।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके खर्च भी आज आपको उतना ही परेशान करेंगे, जिसका असर आपकी बचत पर पड़ेगा। संतान आपसे किसी चीज की जिद कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी के व्यवहार से थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या बन सकते हैं। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं। आपको अपनी माताजी से किसी किये हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। भाई व बहनों से चल रही अनबन यदि चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी।
 

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देगी। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसमें आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करके आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके लिए कोई बदलाव करना पड़ सकता है। आपके अंदर आज कुछ एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो उसका कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। परिवार में चल रही आपसी कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल करके करना होगा। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें