फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 March Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 04 Mar 2024 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
04 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का लवलाइफ आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। क्योंकि आज आपकी लव लाइफ बूम पर है। जीवनसाथी व लव पार्टनर सभी का साथ मिलेगा। आज पति-पत्नी के रिलेशनशिप में प्यार की बढ़ोतरी होगी, लेकिन प्रेमी जोड़े किसी भी छोटी सी बात पर उलझ सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप बच्चों के प्रति अपना दायित्व निभाने के साथ-साथ जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा। साथी संग घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आपको अपने रिश्तों को बहुत ही सहेजकर रखने की जररूत होगी। आज के दिन आपका रिश्ता चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपने साथी का दिल जीतने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रियतम से अपने मन की बात व्यक्त करने का सही दिन है।आज मन पर काबू रखने का दिन है। जो लोग किसी के साथ संबंध में है उनका समय मीडिया या कम्प्यूटर पर ज्यादा व्यतीत होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज के दिन जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अपने मित्रों के साथ शाम व्यतीत होगी। पुरानी बातों को याद कर सकते हैं।  आज जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज के दिन आपको नया सहयोगी मिलेगा। अपने रिश्तों को आप अपनी भावना और प्रेम से मजबूत करेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आएगी। कोई नया दोस्त या साथी आज आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  किसी योजाना में पैसा लगाने के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी को कुछ सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपक धन का व्यय ज्यादा करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  जोश में आकर आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर देंगे।जिसका रिजल्ट अच्छा ही होगा। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। आपको  आज ऑफिस और घर में आपको सराहना मिलेगी जो आपमें आत्म विश्वास पैदा करेगा। जीवनसाथी से विचार नहीं मिलेंगे। सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  प्रेम संबंधों के मामले में आपकी जल्दबाजी आपकी कोशिश को खराब कर सकती है। आज आपको शांत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कार्यक्षेत्र में आपको अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। लेकिन आज लव पार्टनर से काम को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रियतम को टाइम न देने के कारण पार्टनर नाराज हो सकता है। कम्प्यूटर के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा। जिस कारण आप अपने लव पार्टनर को कम समय दे पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिन रोमांस और खुशी से परिपूर्ण रहेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशहाली ला सकता है। आज आप होने वाले जीवनसाथी से मिल सकते हैं। आज मन खुश होगा क्योंकि काफी समय से आप जैसा लव पार्टनर चाह रहे थे वह खोज पूरी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें