फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 03 Mar 2024 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): 
प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नए परिवेश में ढलने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं और अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। आपके लिए किसी भी संघर्ष से छुटकारा पाना चुटकी बजाने जितना आसान है। विवाह संबंधी किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले आपको सोचविचार करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन साथी संग रोमांस करने में बीतेगा। खुद को काबू करना होगा। आज आपको हर एक तरह की खुशी मिलेगी। काम के चलते दिनभर भागदौड़ रहेगी।  खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं इससे आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको हर एक प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी चाहे कार्यक्षेत्र हो या फिर रोमांस। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी साथी का दिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): 
दिनभर आपके मन में अपने प्रेमी साथी को लेकर ख्याल आएंगे। प्यार के साथ जुड़ाव आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेमी जातकों को प्रेम के अच्छे पल मिलेंगे और मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा।  प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हे सुलझा लें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम में कभी खुशी और कभी गम दोनों ही आते हैं। आप दोनों की समझदारी और समर्पण दोनों आपको एक संतुष्ट लवलाइफ प्रदान करेंगे। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकलकर स्वयं पर भी ध्यान दें। घर के नवीनीकरण या मरम्मत में अधिक समय बीतेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते हैं। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें। घरेलू और व्यावसायिक मामले आपके अपमान या दुख का कारण बन सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घर और नौकरी दोनों में ही आप का दिन खुशनुमा बीतेगा। आपकी तारीफ होगी और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): याद रखें कि भाग्य एक ही बार दस्तक देता है इसलिए इस सुनहरे मौके का फायदा उठाएं। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपके घरेलू जीवन को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने खास के लिए कुछ समय निकलना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें