फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 13 Feb 2024 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप संतुष्ट होकर दूसरों के सुझावों पर ध्यान दे रहे हैं। आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं। अपने गायन, फैशन या आवाज़ के जादू के प्रयोग से आप आज के दिन को प्रेमपूर्ण बना देंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन आप के लिए अच्छा है क्योंकि आज आप जीवन से पूरी तरह से संतुष्ट महसूस करेंगे। अब आप ज़िन्दगी में बड़ी योजनाएं बनाने और रिस्क लेने के बारे में सोचेंगे, यही नहीं आप लवलाइफ के लिए भी कुछ बड़ा विचार करेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके लिए आपका सामाजिक और निजी जीवन पहले नंबर पर हैं। आप अपने अतीत को भुला कर आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए आप पुराने दोस्तों के साथ सुलह करें और उनके साथ समय बिताएं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी एक तीव्र इच्छा अपने साथी से अपने प्यार का इजहार करना है और इसके लिए आप कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा। आज जहाँ भी जायेंगे, सफलता आपके साथ होगी। अगर रिश्ता नया है तो उसे अतिरिक्त समय दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। आपका और आपके स्वीटू का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था। इसे ऐसे ही बनाएं रखें और कुछ नया करते रहें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): बड़े भाई बहन और चाचा से मिल कर आप नए अनुभव प्राप्त करेंगे। आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है जो प्रभावित करेंगे। अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास कर के अपने प्रिय को खुश करें। आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पाएगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है। आप दोनों के बीच की समझदारी के कारण आपका प्यार भरा जीवन संगीतमय है।  प्रेम और रोमांस के लिए सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): इस समय धार्मिक झुकाव के कारण आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले हैं जिससे आपकी लवलाइफ और भी विकसित होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें