Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप शादीशुदा है तो आपको आज अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अपने प्रिय के करीब ज्यादा रहने की चाहत पूरी होगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी नहीं तो आपकी साथी आपसे दूर जा सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बहुत जरूरी है।वाणी में मधुरता आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। अपने प्रियजन को फूल भेट में दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी लेकिन आपको अपने गुस्से को अपने पर हावी न होने दे। वाणी पर कंट्रोल करें। अप्रिय आचरण और किसी प्रियजन द्वारा असहज परिस्थितियों का निर्माण निश्चित रूप से आपको निराश करेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से उत्तम है। अपनी बातों से आप अपने साथी का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी पर धन खर्च करेंगे। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव लाइफ के लिए आज आप अपने साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुऱता आएगी। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को खराब सेहत से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज दोस्ती या रिश्ते की शुरुआत होगी। खुशी और संतुष्टि का एहसास होगा। यह मित्रता रिश्ते में भी बदल सकती है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका प्रिय आपसे कुछ वादे की मांग करेगा लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। अपने साथी के साथ ज्यादा समय बीताये। मन खुश होगा फिल्म देखने जाये इससे निकटता आएगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका मन विचलित रहेगा ,आप अपने मन की बात अपने प्रियजन से कह नहीं पायेंगी। आपके साथी के साथ विचार राय या जीवन शैली में अंतर हो सकता है। अपने प्रियजन को समझे कुछ रोचक तरीको से खुश करने की कोशिशे करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। साथी का भरपूर साथ आपको हर मौके पर मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आप परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है। आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): साथी संग कहीं रोमांटिक टूर पर जा सकते हैं।आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको प्रेम के मामले में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं किन्तु आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे।