pearl
- फोटो : social media
इस तरह धारण करें मोती
सबसे पहले रत्न को गंगाजल में धोकर पवित्र कर लें, इसके बाद उसे भगवान शिव को अर्पित करें, तत्पश्चात धारण करें। मोती को चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए, क्योंकि यह चंद्रमा की धातु मानी गई है। मोती धारण करने के लिए शुक्ल पक्ष के सोमवार को रात्रि का समय सही रहता है। इसके साथ ही मोती धारण करने के लिए पूर्णिमा का दिन शुभ माना जाता है। मोती को कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में धारण करना चाहिए।