दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए शिव-पार्वती का पूजन करना चाहिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pinterest
यदि पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता है और बहुत प्रयास करने पर भी दांपत्य जीवन में खुशहाली और शांति नहीं आ रही है तो ऐसे में ये उपाय आपके लिए कारगर हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों से निजात पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष नियमित रूप से घी का दीपक जलाकर पूजन करना चाहिए और इसके साथ ही नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। पूजन पूर्ण होने पर शिव जी और माता पार्वती से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करनी चाहिए। मान्यता है कि यदि यह उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है।