फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न तो शुक्रवार को करें ये उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Fri, 12 Nov 2021 07:47 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह का प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित किया जाता है। इसी तरह से शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से ही मनुष्य तो क्या देवों को भी ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे ताकि जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी जी के पूजन संबंधी कुछ उपाय बताए गए हैं। यदि इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के उपाय।
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यदि हो सके तो शुक्रवार का व्रत करना चाहिए और इस दिन सपरिवार लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए। माह के किसी शुक्रवार को अपने घर में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करनी चाहिए और इसे लगातार 11 दिनों तक जलाना चाहिए। इस ज्योति में रूई के स्थान पर पर धागे की बाती का प्रयोग करें। इसके बाद ग्यारहवें दिन कन्याओं को आमंत्रित करके भोजन करवाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी आकर्षित करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि जहां पर दक्षिणावर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं खिंचीं चली आती हैं। शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का संयुक्त रूप से पूजन करना चाहिए और दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है वह आपकी धन संबंधी सभी समस्याओं का अंत होता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी को सफेद रंग के मिष्ठान प्रिय हैं। शुक्रवार के दिन उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। हो सके तो को स्वयं चावल व दूध से खीर तैयार करके उसमें केसर डालकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें