फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीजिए

Wed, 06 Apr 2016 04:16 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
हर व्यक्त‌ि अपनी हथेली में जीवन, भाग्य, स्वास्‍थ्य, हृदय और दूसरी कई रेखाओं के साथ धन संबंधी रेखाएं भी लेकर आता है। अगर आप अपनी हथेली को गौर से देखें तो आपको इनमें अपने पूरे जीवन का हाल नजर आ जाएगा। आप खुद जान जाएंगे क‌ि आपकी क‌िस्मत आपका क‌ितना साथ देगी और आपकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि कैसी रहेगी। क्या आप अपनी कमाई से धनवान बनेंगे या कहीं से आपको धन का लाभ म‌िलेगा ज‌िससे आप धनी हो जाएंगे। आइये देखें क‌ि आपकी हथेली में धन की रेखा क्या कहती है।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

2 of 11
हथेली में धन रेखा को जानने से पहले यह जान लें क‌ि आपको क‌िस हाथ में अपनी धन रेखा देखनी है। बहुत से लोग यह मानते हैं क‌ि पुरुषों का दायां हाथ देखना चाह‌िए और लड़क‌ियों की बायीं। लेक‌िन आप ऐसा न करें। आप उस हथेली को देख‌िए जो आपका कर्म हाथ है यानी अगर आप दाएं हाथों से जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों को करते हैं तो दायीं हथेली और बाएं हाथ से काम करते हैं तो बायीं हथेली देख‌िए। यह बात स्‍त्री पुरूष दोनों के ल‌िए समान रूप से लागू होती है। अगर मह‌िला कामकाजी हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाह‌िए।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

3 of 11
आपको बता दें क‌ि हथेली में धन रेखा जीवन रेखा की तरह हर व्यक्त‌ि की हथेली में एक स्‍थान से शुरू नहीं होती है। हर व्यक्त‌ि की हथेली में धन की रेखा अलग-अलग स्‍थानों से और अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से म‌िलकर बनी होती है। हम सबसे पहले पर्वतों की बात करते हैं ज‌िनसे व्यक्त‌ि की आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि का पता चलता है।

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

4 of 11
आपकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो यह संकेत है क‌ि आपकी आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि अच्छी होगी और आप सुखी जीवन का आनंद लेंगे। यहां ध्यान देने की बात यह है क‌ि शुक्र पर्वत भौत‌िक सुख को दर्शाता है, गुरु पर्वत आपकी नेतृत्व क्षमता और सूर्य पर्वत आपके मान-सम्मान और प्रस‌िद्ध‌ि को दर्शाता है। अगर यह तीनों चीजें आपके साथ हैं तो आपको धनवान होने से कौन रोक सकता है।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

5 of 11
अब रेखाओं से धन का हाल जान‌िए। अगर आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्त‌िष्क रेखा से म‌िलकर M आकृत‌ि बन रही है तो यह संकेत है क‌ि आप 35 से 55 साल के बीच खूब धन कमाएंगे। इस रेखा का मतलब यह भी होता है क‌ि आपके जीवन में धन का आगमन व‌िवाह के बाद तेजी से होगा। व‌िवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नत‌ि की ओर बढ़ना शुरु करेंगे।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

6 of 11
कुछ लोगों की हथेली में उनकी भाग्य रेखा ही धन की रेखा का काम करती है यानी यह धन का हाल बताती है। ज‌िनकी हथेली में मण‌िबंध से ‌न‌िकलकर सीधी रेखा शन‌ि पर्वत पर पहुंचती है उन्हें धन का लाभ अपने आप अचानक ही म‌िलता रहता है। ऐसे व्यक्त‌ि पूर्वजन्मों के अच्छे कर्मो से धनवान बनते हैं। इनकी सफलता में इनकी मेहनत से अध‌िक भाग्य का हाथ होता है।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

7 of 11
हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मस्त‌िष्क रेखा या फ‌िर हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्त‌िष्क रेखा से म‌िलकर त्र‌िकोण च‌िन्ह बन रहा है तो आपकी हथेली में यह धन रेखा है। ऐसी रेखा होने का मतलब है क‌ि आप एक नहीं कई स्रोतों से धन कमाएंगे।

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

8 of 11
अंगूठे से पास से न‌िकलकर रेखा अगर आपकी तर्जनी यानी गुरु पर्वत के पास पहुंचती है तो यह संकेत है क‌ि आप बुद्ध‌िमान और चतुर व्यक्‍त‌ि होंगे। आप अपनी योग्यता से नेतृत्व क्षमता से धन कमाएंगे।

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

9 of 11
अंगूठे के पास से न‌िकलकर रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो इसका मतलब है क‌ि आप अपने प‌र‌िवार के सदस्यों सा पैतृक संपत्त‌ि से या क‌िसी स्‍त्री के सहयोग से धन प्राप्त कर सकते हैं।

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

10 of 11
आपकी हथेली में भाग्य रेखा से न‌िकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो आप आर्थ‌िक मामलों में भाग्यशाली होंगे। आप समाज‌िक क्षेत्र में प्रत‌िष्ठ‌ित भी होंगे।
विज्ञापन

आपकी हथेली में मौजूद धन रेखा क्या कहती है खुद ही देख लीज‌िए

11 of 11
अंगूठे से नीचे से रेखा न‌िकलकर शन‌ि पर्वत तक पहुंच रही है तो आपको व्यवसाय के बारे में सोचना चाह‌िए। ऐसे व्यक्त‌ि व्यवसाय में खूब सफल होते हैं और इनकी हथेली में यह रेखा धन रेखा का काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें