फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर भाग्यरेखा: अगर बनी हो ऐसी लकीरें, व्यक्ति को पहुंचा देती है सफलता के शिखर पर

Mon, 24 Aug 2020 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति का भाग्य अच्छा है या खराब, यह बात हथेली पर मौजूद भाग्य रेखा से मालूम होता है। भाग्य रेखा हथेली में मौजूद सभी प्रकार की रेखाओं में विशेष स्थान होता है। अच्छी भाग्यरेखा होने से व्यक्ति को धन, सम्पदा, सुख और मान सम्मान प्राप्त होता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
हथेली पर कहां बनी होती है भाग्यरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब कोई रेखा जहां से हथेली शुरू होती है वहां से निकलकर सीधे मध्यमा अंगुली पर जाकर मिलती हो उसे ही भाग्य रेखा कहते हैं। भाग्य रेखा जहां से आरंभ होती है उसे मणिबंध कहते हैं और मध्यमा अंगुली के नीचे उभार वाले स्थान पर मिलती है उसे शनि पर्वत कहते हैं। भाग्यरेखा को शनि रेखा के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
palmistry
शुभ भाग्य रेखा
जिनकी हथेली में कलाई के पास से कोई रेखा सीधी चलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही अधिक महत्वाकांक्षी और लक्ष्य पर केन्द्रित रहने वाला होता है। 

4 of 6
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वहीं अगर कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर बंट जाए और गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो व्यक्ति बहुत दानी और परोपकारी स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। वहीं अगर किसी किसी की हथेली पर जिस स्थान पर भाग्य रेखा कटी होती है जीवन के उस पड़ाव में व्यक्ति को संघर्ष और कष्ट का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

5 of 6
palmistry
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर शुक्र पर्वत ( अंगूठे के नीचे वाला स्थान)  से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचता है तो विवाह के बाद व्यक्ति को भाग्य का बदलता है और उसको सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
हथेली के मध्यम में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत ही उत्तम होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा व्यक्ति सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी अपनी योग्यता और लगन से सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा गहरी और लंबी हो तो ऐसा व्यक्ति एक नया व्यवसाय या कैरियर शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें