फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर यहां बनते हैं करोड़पति योग के निशान, देखिए आपकी हथेली में है क्या?

Mon, 17 Aug 2020 05:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
palmistry - फोटो : अमर उजाला
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले तमाम तरह की लकीरें और निशान व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और भविष्य में उसके साथ घटित होने वाले घटनाओं की तरफ संकेत करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों तरह की लकीरें बनी हुई होती है। हथेली पर शुभ लकीरें होने का अर्थ यह होता है कि व्यक्ति का जीवन हमेशा पैसा, मान सम्मान और सुख सुविधाओं से भरा जीवन रहेगा। हथेली पर कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जिनके बनने पर उस व्यक्ति को करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता। हथेली पर भाग्यरेखा व्यक्ति को धनवान और प्रसिद्धि दिलाती है। लेकिन अगर किसी की हथेली में भाग्यरेखा नहीं तो भी कुछ निशान और रेखाएं ऐसी होती है जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
palmistry
हथेली पर पर्वतों का बनना बहुत ही शुभ होता है। अगर हथेली में गुरु, शुक्र, बुध और चन्द्र पर्वत उठे हुए हैं तो आपकी हथेली में राज्यलक्ष्मी योग बना है। आप अपनी किस्मत और मेहनत से खूब धन, घर और वाहन सुख प्राप्त करते हैं। पर्वत सभी उंगलियों के नीचे वाले हिस्से में बनता है।
विज्ञापन

3 of 9
palmistry
 हथेली पर कछुए की आकृति का कोई निशान अगर बनता है तो यह अचानक धनवान बनने का योग है। आपको अचानक ही किसी स्रोत से खूब धन लाभ मिल सकता है।

4 of 9
palmistry
आपकी हथेली में कहीं पर स्वास्तिक का चिन्ह बन रहा है तो आप बड़े ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति जीवन में बड़े सफल और कामयाब होते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
palmistry
हथेली में बुध पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर जिनके सफेद तिल होता है और भाग्यरेखा स्पष्ट, सीधी या पूरी तरह गायब हो तब करोड़पति योग बनता है। अपने नाम के अनुसार इस तरह की रेखा वाले व्यक्ति करोड़पति होते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
palmistry
हथेली में कोई भी पर्वत उभरा हुआ हो और साथ ही उस पर्वत पर कोई रेखा साफ, स्पष्ट और बिना कटी हुई आ रही है तो यह रोजयोग का सूचक है। ऐसे व्यक्ति अपनी योग्यता और परिश्रम से धनवान होते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
palmistry
भाग्यरेखा से निकलकर एक रेखा सीधी और स्पष्ट रूप से सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो यह सूचक है कि आप भाग्य योग लेकर पैदा हुए हैं। ऐसे व्यक्ति बड़े भाग्यशाली होते हैं इनका पूरा जीवन सुख और ऐश्वर्य के साथ बिताता है।

8 of 9
palmistry
 अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास चक्र का निशान बना है तो समझिए आपकी हथेली में चक्र योग है। आप उच्च अधिकारी और बड़ी संपत्ति के मालिक हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

9 of 9
palmistry
आपकी दोनों हथेली में भाग्यरेखा मणिबंध यानी कलाई से लेकर शनि पर्वत तक पहुंच रही है तो आप गजलक्ष्मी योग लेकर आए हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति साधारण परिवार में जन्म लेकर भी बड़े धनवान और प्रसिद्धि मिलती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें