फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 नवंबर 2021 : बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Nov 2021 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 

सभी कार्य पूरे होंगे। नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। सामाजिक  स्तर पर भी आप सक्रिय रहेंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग-पीला 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 

आज सावधानी बरतें। कारोबार को लेकर सतर्क रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक  जीवन में मधुरता रहेगी। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी।
शुभ अंक-3 
शुभ रंग- पीच 

4 of 10
number
अंक 3 

बच्चों के कैरियर से जुड़े निर्णय आप ले सकते हैं। किसी से विवाद न करें।  छात्रों को किसी विशेषज्ञ से मार्गदर्शन मिल सकता है।
शुभ अंक- 7 
शुभ अंक- नीला 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4 

किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक रूतबा बढ़ेगा। संतान को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होने से परेशानी बढ़ेगी।  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग- गोल्डन 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5 

किसी काम को अधूरा न छोड़ें। आलस्य न करें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग-सफेद
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6 

नई जिम्मेदारी मिलेगी। रसमाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन बेहतर साबित होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए आप नए प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- नारंगी 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7 

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी से विवाद हो सकता है। इसके चलते मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर अनबन हो सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग-केसरिया 

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8 

परिवार का सहयोग रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। यात्रा न करें। कारोबार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएं। आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। 
शुभ अंक-1 
शुभ रंग-नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 

वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।  रूके हुए काम पूरे होसकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। छात्र पढ़ाई के प्रति जागरूक रहें। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें