फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 अगस्त 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 28 Aug 2021 07:44 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन है। कुछ जातकों को धन मिलने की संभावना है। प्रियमत के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नये व्यापार की शुरुआत हो सकती है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
आज विवाह योग्य जातकों को विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चे बढ़ सकते हैं।   
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – केसरिया

4 of 10
number
अंक – 3
आज अपने घर में नवनिर्माण करा सकते हैं। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। ऊंची आवाज में बात न करें। धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों को आप सही तरीके से मैनेज कर पाएंगे। 
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य सम्बन्धी प्लान बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति हो सकती है अपने धन को कई जगह बाँट कर रखें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नई डील बन सकती है। जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक भरोसे से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें।  
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से मुलाकात मन हल्का करेगी। विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है।  
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - पर्पल

8 of 10
number
अंक – 7
पैसों को ध्यान पूर्वक इन्वेस्ट करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान न हो। महिलाओं के लिये आज का दिन शुभ रहेगा। सेहत ढीली हो सकती है। पैर और मसल के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी।  
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number
अंक – 8
प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। प्रेमी को खुश करने के लिये एक्स्ट्रा एफर्ट करने पड़ेंगे। अपनी स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज सेहत का ध्यान रखें। पेट खराब हो सकता है। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा। मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिये धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें।  
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें