फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 अगस्त 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 27 Aug 2021 06:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
आपका व्यक्तित्व आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। व्यापारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान दृढ़तापूर्वक करेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आप कपड़े गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करें। उनका आशीर्वाद लें, दिन बेहतर होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। हर तरफ खुशियों का माहौल रहेगा। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – पीला

4 of 10
number
अंक – 3
व्यापारिक कार्यों से लाभ मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। फास्टफूड का सेवन जहां तक हो सके न ही करें। आज का दिन अनुकूल नहीं हैं। चोट लग सकती है। सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रुझान बढ़ेगा।  
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। गैर कानूनी कार्यों से बचें। नये कार्यों को आयाम देने की कोशिश करें।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार मे जिम्मेदारी बढ़ेंगी। मन को शांत रखें। शेयर इन्वेस्टमेंट में ज्यादा पैसा न लगायें। नुकसान हो सकता है।   
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आप ऑफिस या घर बदल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन शुभकारी होगा। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आप ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार, व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – मेजेन्टा

8 of 10
number
अंक – 7
आज अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। आपके विरोधी आज हावी रहेंगे। कार्य में अपना मन लगाएं। आप अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं।  
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – सफेद 

9 of 10
number
अंक – 8
किसी भी प्रकार के झगड़े को सुलझाने के लिये समय ठीक है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। पत्नी की आपके साथ सक्रिय भूमिका रहेगी। आज का दिन तरक्की का है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किये गये कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आपको नये व्यापार से लाभ होने की संभावना है। पुराना दिया हुआ उधार वसूल हो सकता है। आज आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें। आपको परिवार का स्नेह मिलेगा, जिन्दगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।  
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें