फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 27 दिसंबर: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 27 Dec 2020 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 27 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।





 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1
आज का दिन बेहतरीन गुजरेगा। घरेलू मोर्चे पर स्थितियां सामान्य रहेंगी। काम का अत्यधिक दबाव होने से अनिंद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आज आपको धैर्य दिखाने की जरूरत होगी। सेहत में सुधार आएगा। काम में अनियमितता रह सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उनके साथ आगे बढ़ने तथा उनकी जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक - 3
आज आपका दिन अच्छा नहीं बीतेगा। आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। धन का व्यय हो सकता है। अपनी योजनाओं पर विश्वास कर सुचारू रूप से शुरुआत करें। 
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज का समय अच्छा साबित होगा। आपको किसी से भी ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। घरेलू मुद्दों पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए सोच समझकर फैसला लें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज आप अपनी उपलब्धियों के प्रति उत्साही रहेंगे। दुविधा में फंसे लोगों की मदद कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों के उजागर होने का भय है या कोई बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते है।
शुभ अंक- 5  
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
आज आपको  परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में बुद्धि और विवेक से फैसला लेना होगा। कहीं बाहर की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- फिरोजी

8 of 10
number
अंक- 7
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसा वसूली के लिए समय बढ़िया रहेगा। आप आवेग में बहकर निर्णय न लें। आज के दिन जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number
अंक- 8
आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है और अजीब सी बेचैनी रहेगी। नींद को लेकर परेशान रह सकते है। जीवन में धैर्य से लाभ होगा और दूरदर्शिता की भावना आज आपको तरक्की दिलाएगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आर्थिक नजरिए से दिन अच्छा नहीं बीतेगा। आपको चिंताओं और व्यक्तिगत समस्याओं को दूर करने की जरूरत हैं। परिवार और प्रियतम का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें