फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 मार्च: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 22 Mar 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता से संबंधों में सुधार आएगा। मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी की समस्या रहेगी। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते है। असमंजस की स्थिति रहेगी और जीवन साथी से कदम-ताल नहीं मिलेंगी।  
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक- 3
कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरु नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अवरोध आएंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज आप अपने काम काज पर अधिक ध्यान देंगे। आपके और आपके प्रिय के बीच कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनी व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाएं। इससे करियर के नए रास्ते खुल सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-सम्बन्ध आपकी बदनामी व अपयश का कारण बन सकते है।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। सट्टा और जुआ आदि से दूर रहें। आज आपका जीवनसाथी खुशी जाहिर करेगा। आपका गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
अंक- 7
आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कार्य स्थल पर आपका व्यवहार आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। यात्राओं में सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number
अंक- 8
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है जो प्यार और रोमांस को नया रास्ता देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह अपार सफलता का दौर रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- वाईलेट
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज दिन अनुकूल है। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं उनका समाधान मिल सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें