फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मार्च का अंक ज्योतिष: शनिवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Fri, 15 Mar 2024 04:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
16 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
रिश्तों में राजनीतिज्ञ बनें। दुश्मनों की बातों को अनदेखा करें और उन पर ध्यान केंद्रित करें। यह समय आत्म विश्लेषण और ध्यान करने व रचनात्मक होना का है। अगर कोई नुकसान आपको परेशान कर रहा है तो शांति और आशा के लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों से मिलें। 
शुभ अंक- 50  
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जाएंगे ।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे और आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया या धन सम्बन्धी इनाम देने के लिए भी तैयार हैं। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
रिश्ते अक्सर आपसी समझ और विश्वास पर आधारित होते हैं। आज आप पाएंगे कि आपके दोस्त हर तरह से आपकी मदद कर रहे हैं और बदले में उन्हें भी सहायता की ज़रूरत है। प्रतिद्वंदी भी आपकी तरफ होंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- वॉयलेट
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज के दिन रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में आराम महसूस करेंगे। आप मजबूत, ऊर्जावान और अपने जीवन में सार्थक बदलाव करने में सक्षम हैं। थोड़ा सा धीरज आपको प्रसिद्धि, शोभा और आकर्षण दिलाएगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज के दिन काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनंद लेंगें। प्रेम संबंध आज विवाह के रिश्ते में बदल सकते हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
कूटनीतिज्ञ सम्बन्ध आपको समझदारी और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मौका देंगे। अपने धन और समय को किसी सार्थक काम में लगाएं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएं तो अपना हौंसला न छोड़ें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रुचि आपको प्रशंसा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें