Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला होगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आपको धन की हानि हो सकती है। इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सोच-विचार कर करें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपके लिए दिन की शुरुआत निराशा के साथ हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा आपको लाभ के अवसर मिलते जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौकों को आज आप हाथ से जानें न दें। परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
दिनभर आप तरह-तरह की योजनाएं बनाने में अपना समय लगाएंगे। जीवनसाथी संग रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दिन में भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में आपको वृद्धि होगी। कुछ पारिवारिक रिश्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज निवेश करने के अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं, इस मौके का लाभ उठायें। धन खर्च करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आपको अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 08
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा। किसी को धन उधार देने से बचें। आपको लाभ के अवसरों को हाथ से जानें नहीं देना है। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
आज आपके सितारे आपके पक्ष में काम करेंगे और आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। भाग्य आपके साथ है। आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा