Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक- 1
आज आपकी कुछ नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बीच-बचाव करने से बचना होगा नहीं तो इसमें आपका नुकसान हो सकता है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। दोस्तों संग मौज-मस्ती करते हुए दिन बीतेगा। कामकाज के लिहाज से आज दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला होगा। आपको अपना आत्मविश्वास ऊपर रखना होगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
आपके नए साथी बन सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपको मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाये रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
किसी भी मामले में बड़ा फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा रहेगा । जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
व्यापार में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो सही साबित होंगे और लोग आपकी प्रतिभा के कायल होंगे। जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है जोकि सम्बन्धों में दरार ला सकता है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल भी लेकर आ सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
विवादित मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी का प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 9
सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा