Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है। इस जीवन का आनंद धीरे धीरे लें ताकि आपसे कोई बड़ा अवसर न छूट जाए। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आप अस्तित्व के नए अर्थों की तलाश करेंगे। आपके में से कुछ को सामाजिक न्याय, अल्पतावाद, कानून और नैतिक मूल्यों से संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। आज आपको आपका काम सुखद लगेगा। आप कोशिश कम करेंगे किंतु उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आपके मित्र और प्रियजन आपको अच्छी सलाह देते है। अपने ध्यान को केंद्रित रखें और प्रयास करते रहें। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें। घरेलू परेशानियों से निपटने के लिए रिश्तेदरों की मदद लें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आपको जानने वाले लोग आपके सकारात्मक नजरिये की हमेशा प्रशंसा करते है। आपमें से कुछ समय और प्रयासों का पूरा पूरा फायदा उठाते हैं। किसी खास से मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया