Ank Jyotish Numerology Predictions 10 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप महसूस करेंगे कि परिवार ही आपकी ताकत हैं। जो भी कार्य आप सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। विरोधियों की आपके सामने बिल्कुल नहीं चलने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक 2
व्यक्तिगत संबंधो में घनिष्टता आएगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
4 of 10
number
मूलांक 3
बिना बात के आप किसी से उलझ सकते है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापर में हानि हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर होंगे। धन का व्यय अधिक होने की संभावना है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक 4
परिवार में अशांति हो सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। दोस्तों से सावधान रहें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक 5
परिवार से दूरियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का निवारण हो सकता हैं। आपके व्यक्तित्व के प्रभाव की बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक 6
रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलेगा। आप स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति है, किसी के अधीन कार्य करना आपको पसंद नहीं आएगा। शत्रु से विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला
8 of 10
number
- फोटो : number
मूलांक 7
व्यापारिक लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती हैं। समय पूर्णतया आपके अनुकूल है। विवाह का रिश्ता आ सकता है और अपनों का साथ रहेगा। आपके पास धन आने की संभावना हैं, लेकिन खर्च में भी बेतहाशा वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - नीला
9 of 10
number
मूलांक 8
नौकरी में पदोन्नति होगी। भाई-बहनों के तनाव के रिश्ते खत्म हो सकते हैं। आपके बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
मूलांक 9
नया काम आरंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। नई नौकरी का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व रोमांस में कड़वाहट समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- वायलेट