फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 09 जनवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 09 Jan 2021 07:50 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 09 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
घरेलू मामलों पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमी की वजह से रिश्ता कमजोर हो सकता है। हर विषय पर खुद विचार करें। कानून तथा लेखकों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल



विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
वैवाहिक जीवन में कुछ खास नहीं रहेगा। पित पत्नी में मन-मुटाव हो सकता है। सियासी नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शेयर और सट्टे में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

4 of 10
number
मूलांक 3
कार्य-व्यापार में तरक्की के योग हैं। आज वाणी को नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज वाहन सावधानी से चलाएं एवं अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। जीवनसाथी आपका पूर्ण सहयोग करेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज आपके रुके हुए मामले निपट सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग : चांदनी
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
प्रेम जीवन में आनंद आएगा। कार्य क्षेत्र में अपने काम पर पूरा फोकस करें। विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आएगी। शत्रुओं से सावधान रहें।  
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

8 of 10
number
मूलांक 7
महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते निजी जीवन को समय कम दे पाएंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
number
मूलांक 8
वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बात-चीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9 
परिवार की चिंता सता सकती है। आज के दिन महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आर्थिक स्थिति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं। 
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: औरेंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें