फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 03 Feb 2024 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 1 
कार्य अभी आपके अधिक समय और ध्यान की मांग कर रहा है। नया प्रशिक्षण आपको दूसरों से अलग बनाने में मदद करेगा। उन दोस्तों के साथ खाली समय बिताकर तनाव से छुटकारा पाएं, जिनकी कंपनी आपको आकर्षित करती है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 2
करीबी लोगों के साथ होने से आपकी चिंता और अकेलापन दूर होगा। धन सम्बन्धी मामले आज आपको परेशान करेंगे। इन मामलों से उबरने के लिए आपको किसी सलाह या मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 3 
इस समय किसी खास रिश्ते का अंत आवश्यक है। इस नए दौर का मज़ा लेने के लिए तैयार रहें। काम में आप खुद का और आपकी सफलता का मज़ा ले रहे हैं। अपनी रचनात्मकता में व्यस्त रहने से आप अपने आपको पुरस्कृत करेंगे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 4 
आज कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी। परिवर्तन जीवन का सार है, इसलिए लचीला बने। कोई नुकसान या दुर्घटना आपको घर के मुद्दों पर अधिक ध्यान देने के लिए मजबूर कर सकती है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 5 
आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा जैसे किसी ट्रेनिंग के लिए या अपने प्रियजनों से मिलने के लिए जिन्हे आपकी ज़रूरत है। धन मिलने की भी संभावना है। इसका निवेश समझदारी से करें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 6 
कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 7 
कोई यात्रा अभी जटिल हो सकती है। इस स्थिति को अच्छा बनाएं। अगर धन का कोई नया स्त्रोत मिला है तो इसका सही से प्रयोग करें। कोई पारिवारिक सदस्य किसी हानि या नुकसान का सामना कर रहा हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 8 
आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। अगर लौट कर नहीं आता तो वो आपका कभी था ही नहीं।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
03 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का उचित समय है क्योंकि यही आपको सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते है। अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें