फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 02 Feb 2024 01:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अंक 1 के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी हर तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। लेकिन मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यों का परिणाम आपको देर ही प्राप्त होंगे। बहुत दिनों के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। किसी मामले में आपको अपने परिवार के सदस्यों की सलाह लेनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के लिए रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते  हैं। जो लोग व्यापार में कार्यरत है उनके लिए आज का दिन मुनाफे के साथ बीतेगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन का ज्यादातर समय आपको अपने मन में सकारात्मक बातों को रखना होगा नहीं तो आपका मन परेशान हो सकता है। आपको किसी कार्य में अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
प्रकृति के साथ कुछ समय बिताएं। घर की मरम्मत या नवीनीकरण के बारे में कुछ बातों पर आपको अभी ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी का धन उधार देने से बचें नहीं तो वह पैसा आपको वापस नहीं मिल सकता है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लाल

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आपके मन में कोई अनजाना भय रहेगा। मन व्यथित रहेगा। किसी बात को लेकर मित्रों या फिर घर के सदस्यों से खटपट हो सकती है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सिल्वर

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
किसी समारोह, सम्मेलन, व्यापार या कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए कोई बैठक अभी आपको व्यस्त रख सकती है। जब आप कुछ बड़ा खरीदने या किसी सौदे के बारे में सोचते हैं तो दूसरों की सलाह और अनुभव अवश्य सुनें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें