फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 7 Numerology 2023: 7,16,25 तारीख में जन्में लोग करियर-पैसे के मामले में लकी रहेंगे, 2023 देगा बहुत कुछ!

Tue, 20 Dec 2022 06:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : amar ujala
Mulank 7 Numerology 2023: अंक 7 के लोग ज्ञानी और गहन विचारक होते हैं। वे जल्दी सीखने वाले होते हैं जो अधिक जानने के लिए उत्सुक होते हैं। मूलांक 7 वाले अंतर्मुखी होते हैं। चूंकि 7 अंक साल 2023 का भी है और केतु ग्रह इस अंक का प्रतिनिधित्व करता है। इस हिसाब से मूलांक 7 वालों के लिए साल 2023 सबसे अच्छा वर्ष है। चाहे शिक्षा की बात हो या फिर करियर की, या फिर स्वास्थ्य संबंधी बात ,7 मूलांक के जातकों के लिए सभी क्षेत्र में साल 2023 उत्तम रहेगा। आइए जानते हैं मूलांक 7 वालों के लिए किस प्रकार यह वर्ष भाग्योदय करेगा। 

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Purnima Tithi in 2023 List: आने वाले साल 2023 में कब-कब है पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना मिलेगा अशुभ फल
Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!
Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
Mulank 4 Numerology 2023:4,13,22 और 31 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल
Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल
Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें उनका वार्षिक राशिफल
Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें साल 2023 का वार्षिक राशिफल
Career Rashifal 2023: इन राशि के जातकों को नए साल पर मिल सकती है नौकरी में तरक्की, प्रमोशन के प्रबल योग!
Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं
विज्ञापन

2 of 6
नौकरी - फोटो : pixabay
करियर 
मूलांक 7 वाले जो जातक जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए साल 2023 थोड़ा औसत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ सही व्यवहार रखना होगा अन्यथा किसी गलफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है। इसीलिए आप अपना संयम बनाए रखें। नौकरी में पदोन्नति के बहुत ही सामान्य योग हैं। जहां तक व्यापार की बात है तो आपको थोड़ा सोच विचार कर ही कहीं पैसा फ़साना चाहिए अन्यथा नुकसान ही रहेगा। शोध, विश्लेषण और डॉक्टर के क्षेत्र में काम करने वाले लोग आगे बढ़ेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : prayagraj
धन
साल 2023 में अंक 7 के जातकों को वित्तीय मामलों में यह वर्ष समृद्ध रहेगा। ये साल आपको आर्थिक दृष्टि से काफी लाभ दिला सकता है। पैसे से जुड़ी परेशानी अचानक समाप्त हो सकती है। इस साल धन वृद्धि होने से आपको अपनी आर्थिक परेशानियों का निवारण मिलेगा। इस वर्ष आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ये वर्ष आपके लिए काफी समृद्धशाली साबित हो सकता है।

4 of 6
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
शिक्षा
2023 में छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफल परिणाम मिलने की उम्मीद है। यदि आप विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परीक्षा में सफल होने के लिए आपको केंद्रित और प्रेरित रहना चाहिए। यदि आप केंद्रित और आत्मविश्वासी हैं, तो आप किसी भी चीज़ को आसानी से संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : love heart
प्रेम 
साल 2023 में  मूलांक 7 वालों का उनके पार्टनर्स के साथ बहुत अच्छा समय नहीं बीतेगा। अंक शस्त्र के अनुसार आपको चाहिए कि आप जितना भी समय अपने प्रियजन के साथ बिताऐं उसमें आप दि आप किसी परेशानी में हैं तो उसके लिए आप अपने पार्टनर से सलाह भी ले सकते हैं वो आपको सही राह दिखाएंगे। एक दूसरे की सराहना करें और अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूलांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : iStock
स्वास्थ्य 
साल 2023 में केतु के प्रभाव के कारण मूलांक 7 के जातकों को पेट से जुड़ी समस्या से जल्द ही निदान मिल सकता है। लेकिन कोई इन्फेक्शन आपको काफी परेशान कर सकता है। इसलिए इसकी चपेट से बचने के लिए औषधि का सहारा लें  जिससे आपको लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें