मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
करियर
अंक ज्योतिष के अनुसार करियर के लिहाज से नया साल शानदार है। मूलांक 5 के जो जातक शिक्षा, मनोरंजन या विज्ञापन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनके लिए 2023 बहुत शुभफल देने वाला हो सकता है। नौकरपेशा लोगों की बात करे तो कार्य में मिले नए प्रोजेक्ट्स आप सरलता से पूर्ण करने में नजर आ रहे हैं। नया व्यापार शुरू करने में आपको सफलता मिलेगी। पदोन्नति के योग भी बनेंगे। करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस साल जो भी नए संपर्क भी बनेंगे, वो आपके आने वाले भाग्य में मददगार हो सकते है।