मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर
मूलांक 2 वालों के लिए करियर के लिहाज से ये साल शुभ नजर आ रहा है। मूलांक 2 के जातक नए साल पर नई तकनीक का इस्तेमाल करना सीख सकते हैं, जिसकी मदद से वो नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। साथ ही नए साल में आपको नौकरी के कई नए प्रस्ताव आने की संभावना है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनकी पदोन्नति होने की संभावना है।