फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: धन संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए नवरात्रि के प्रथम दिन करें बस ये एक उपाय

Fri, 16 Oct 2020 07:45 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
navratri 2020
नवरात्रि के दिन बहुत ही विशेष माने गए हैं क्योंकि ये दिन मां आदिशक्ति को बहुत प्रिय हैं। इन नौ दिनों में हर तरफ एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने के लिए यह समय उत्तम माना जाता है। नवरात्रि में मुख्य रुप से मां महालक्ष्मी, मां महाकाली और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना होती है। मां को मनाने के लिए नवरात्रि का प्रथम दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के प्रथम दिन मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाई जा सकती है। जिससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कौड़ी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कौड़ियों को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है। समुद्र मंथन के समय चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई थी उसमें से पांचजन्य शंख भी था जिन्हें कौड़ी का ही स्वरुप माना जाता है। तंत्र विद्या में भी कौड़ियों के उपयोग बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन कौड़ियों का कोई एक उपाय करके आप धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। लेकिन आपको अपनी परेशानी के अनुसार कौड़ियों का चयन करना चाहिए। जानते हैं कौड़ी से जुड़े उपाय...
 

 
 
विज्ञापन

3 of 5
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo
अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं बहुत प्रयास करने पर भी कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं तो नवरात्रि के प्रथम दिन पीले रंग के कपड़े में मालती के पौधे की जड़ और काले रंग की कौड़ी बांधें। इसको धुप दिखाकर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें और इसे ताबीज की तरह अपने गले में धारण करें। इससे आपका कर्ज निकलने में आसानी होगी। जिससे जल्द ही आप कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे।

4 of 5
व्यापार की समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
व्यापार में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए नवरात्रि के पहले दिन 11 सफेद रंग की कौड़ियों को लेकर पीले रंग के कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
 
 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धन संचय करने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SOCIAL MEDIA
आज के समय में धन संचय करके रखना बहुत मुश्किल हो गया है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी के कारण धन की बचत नहीं हो पाती है। इसके लिए नवरात्रि के प्रथम दिन सात कौड़ियों के पीले रंग की कौड़ियों को लेकर इसे पूजा स्थान में रखकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद किसी कपड़े में बांधकर इसे धन स्थान पर रख दें।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला.काम इनकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें