ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका शुभ अशुभ प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ता है। 26 मई 2021 को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध ने वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया है। बुध को वाकपटुता और चातुर्य का कारक माना गया है। बुध की मजबूत स्थिति से व्यक्ति अपने चातुर्य और बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करता है। बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है तो ऐसे में कई राशियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि बुध का राशिपरिवर्तन किन राशि के लोगों के जीवन में लाएगा खुशहाली।