फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: संकट की घड़ी में साथ खड़े नजर आते हैं ये पांच राशि के लोग

Wed, 28 Apr 2021 01:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सच्ची मित्रता - फोटो : पिक्साबे
सच्ची दोस्ती की परख संकट के समय में होती है। अगर आपकी मित्रता पक्की है तो आपका साथी दुख की घड़ी में भी आपके साथ डटकर खड़ा दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पांच राशि के जातक सच्चे मित्र बनते हैं। ये जातक दोस्ती की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं। ये पांच राशि के जातक इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
राशि
वृष राशि
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, वृष राशि के जातक सच्ची दोस्ती निभाते हैं। ये जातक अपनी दोस्ती की अहमियत को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए हर परिस्थिति में अपने दोस्त का साथ निभाते हैं। ये ना केवल व्यक्तिगत रूप से हेल्प करते हैं बल्कि अपने दोस्तों के लिए दूसरों से भी मदद मांगने से कतराते नहीं है।

विज्ञापन

3 of 6
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक सच्चे मित्र होते हैं। अपने दोस्ती की खातिर ये कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। अगर कोई इनके दोस्त की बुराई करता है तो उसे सुनना भी पसंद नहीं करते हैं। अपने दोस्त से ये सच्चे हृदय से लगाव रखते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं।

4 of 6
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की फ्रेंडशिप गजब की होती है। लोग इनकी दोस्ती का लोहा मानते हैं। जब भी कोई मुसीबत इनके दोस्त के ऊपर आती है तो ये हमेशा उनकी मदद करते हैं। इनके दोस्तों की संख्या भी अधिक होती है। अपनी मित्रता को लेकर ये भावुक होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक दोस्ती यारी में कभी फायदा या नुकसान नहीं देखते हैं। अगर पूरी दुनिया इनकी दोस्ती के खिलाफ हो जाए तब भी ये अपने दोस्त के साथ खड़े नजर आते हैं। मिथुन और धनु राशि के जातकों से इनकी मित्रता गहरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
मकर राशि  
मकर राशि के जातक अच्छे मित्र साबित होते हैं। इस राशि के लोग अपनी मित्रता के खातिर किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनकी दोस्ती पर शक नहीं किया जा सकता है। अपने दोस्त के सुख-दुख में ये हमेशा उसके साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें