फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Horoscope: ये उपाय करेंगे कन्या राशि वालों की बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर

Thu, 05 Mar 2020 04:18 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति परिवार की भलाई हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी इनका सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। अध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कन्या राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
success
कार्य क्षेत्र की रुकावटें दूर करेगा यह उपाय
कन्या राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में यदि किसी प्रकार की रुकावटें आ रही हैं और मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है तो आपको गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला
मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय
यदि मनोकामना पूर्ति चाहते हैं तो सोमवार के दिन गाय का दूध भगवान शिव को अवश्य चढ़ाएं। यदि किसी कार्य में स्थिरता चाहते हैं तो गले में तुलसी की माला धारण करें। भजपत्र पर गोरोचन से अनार की कलम द्वारा अपनी मनोकामना लिखकर पूजा घर में रखन देना चाहिए। जब मनोकामना पूर्ण हो जाए तो उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

4 of 7
गंगा - फोटो : Rishikesh
रोग-दोष से निवारण के लिए करें ये उपाय
यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा अथवा रोग से ग्रसित हैं तो आपको भोजपत्र पर लाल चंदन से जातक को अपने शत्रु का नाम लिखकर उसे शहद में डूबो देना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
धन - फोटो : www.pexels.com
धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
कन्या राशि के जातकों के आर्थिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आपको पूजा करते समय रेशमी वस्त्र का आसन लेना चाहिए। इसके अलावा पूजा घर की दीवार का रंग सफेद या हल्के रंग में हो तो भी यह स्थिति आपके लिए अनुकूल साबित होगी। यदि आप चाहते हैं कि जीवन में आर्थिक स्थिरता बनी रहे तो इसके लिए कमलगट्टे की माला लेकर लक्ष्मी माता के मंदिर में चढ़ाएं। यह उपाय शुक्रवार के दिन करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 7
चावल
कर्ज से मुक्ति के लिए करें यह उपाय
यदि आपके ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको धनतेरस से लेकर दीवाली तक कौवे को मीठे चावल खिलाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिक्षा - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा क्षेत्र में ऐसे पाएं कामयाबी की राह
कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए आपको इस वर्ष बुध ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए आपको बुध ग्रह से जुड़े उपाय करना होगा। इसके लिए आप गौ माता को हरा चारा अथवा हरी सब्ज़ियां खिलाएं और उनकी पीठ पर 3 बार हाथ फेरें। ऐसा करने से आपको शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें