फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह राशि के लोग करें ये उपाय, जीवन की सारी बाधाएं होंगी दूर

Thu, 05 Mar 2020 09:06 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashi
सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का पांचवां स्थान है। ईमानदारी व न्यायप्रियता इस राशि का विशेष गुण होता है। इस राशि के लोग कार्यों में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। मगर ज्यादा बातचीत पसंद नहीं करते हैं। ये कर्ज लेने से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। मित्रों से मिलजुल कर रहते हैं। कोई व्यक्ति इनसे छल करता है तो ये क्रोधित हो जाते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना प्रिय है। ये चापलूसी करना पसंद नहीं करते हैं। किसी भी बात को गोपनीयता बनाए रखना कभी-कभी थोड़ा कठिन हो रहता है। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हैं कार्यकुशल एवं परिश्रमी होते हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति के लिए करे ये आसान उपाय
भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। लेकिन जब समय खराब चल रहा हो तो व्यक्ति को मेहनत करने के बावजूद भी उसका वास्तविक फल नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में बचने के लिए सिंह राशि के लोगों को काले कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। 

विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Instagram
संतान सुख के लिए करें यह उपाय
यदि आपके जीवन में संतान से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं अथवा आपको संतान सुख नहीं मिल रहा है तो आपको मंदिर में जाकर देवी-देवताओं की पोशाक दान करना चाहिए। इसके अलावा असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराने से भी आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

4 of 6
success - फोटो : success
जीवन में तरक्की पाने के लिए करें यह उपाय
जीवन में स्थिरता, प्रगति एवं दुविधापूर्ण स्थितियों से बचने के लिए सिंह राशि वालों को सोने का सूर्य बनवाकर गले में धारण करना चाहिए। छह रविवार को निरंतर दोपहर के समय एक निश्चित आक के पौधे को सींचना चाहिए। यह उपाय आपको जीवन में तरक्की दिलाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैवाहिक जीवन की परेशानियों को करें दूर
यदि दांपत्य जीवन में तनाव चल रहा हो, तो घर की छत पर शनिवार को घोड़े की नाल लगाएं। यदि घर में व्यर्थ लोहा पड़ा है तो उसे तत्काल घर से दूर करें। ऐसा करने पर धीरे-धीरे दांपत्य जीवन में सामान्य रिश्ते बनेंगे और फिर बाद में साथी और आपके बीच का प्रेम प्रगाढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Education Degree - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए करें यह कार्य
आप रोजाना सूर्य की उपासना करें। हालाँकि इसके लिए आपको जल्दी सुबह उठना होगा और फिर सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाना भी आपके लिए अति लाभकारी होगा। रविवार के दिन आदित्य हृय स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें