फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अंतरराष्ट्रीय अंपायर बनीं चंडीगढ़ की डॉ. नीरू

Tue, 15 Jul 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. नीरू मलिक को शहर की पहली टेबल टेनिस की इंटरनेशनल अंपायर बनने का मौका मिला है। नीरू देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 36 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन


इंटरनेशनल अंपायर टेस्ट 13 अप्रैल 2014 को राजस्थान के अजमेर में हुआ। टेस्ट को इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किया गया।

इसमें देश के विभिन्न शहरों से टेस्ट देने वालों ने हिस्सा लिया। नीरू मलिक ने इसमें पास होकर शहर की पहली अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस अंपायर बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


नीरू टेबल टेनिस की खिलाड़ी और क्वालीफाइंड कोच रह चुकी हैं। कोच और खिलाड़ी होने के नाते कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं।

इन्होंने खिलाड़ी रहते हुए तीन बार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ का नेतृत्व किया है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णय देंगी : टेस्ट में पास  होने के बाद नीरू अब एशियन गेम्स, ओलंपिक में अंपायर की भूमिका निभाते हुए नजर आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें