फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के लाल ने PCS में किया टॉप, जानिए सफलता का राज

Fri, 27 Mar 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) सामान्य चयन का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी अंतिम परिणाम में मऊ के पंकज सिंह ने टॉप किया है, नागेन्द्र नाथ यादव को दूसरा स्थान मिला है। महिला वर्ग में मेघा गर्ग को पहला एवं संयुक्त सूची में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


महिलाओं में ज्योति राय को दूसरी एवं संयुक्त सूची में चौथी रैंक मिली है, पांचवें स्थान पर अविनाश त्रिपाठी रहे हैं। टॉप फाइव में शामिल इन सभी मेधावियों का चयन उप जिलाधिकारी के पद पर हुआ है। आयोग की ओर से पीसीएस-2013 मुख्य परीक्षा का परिणाम 13 जनवरी को जारी किया गया था। इन पदों के लिए साक्षात्कार तीन फरवरी से 23 मार्च के बीच करवाया गया। साक्षात्कार में कुल 21 प्रकार के 654 पदों पर अंतिम चयन हुआ है।

कुल 654 पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
आयोग की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में उप जिलाधिकारी के 48, उप पुलिस अधीक्षक के 32, एआरटीओ के 20, असिस्टेंट कमिश्नर कामर्शियल टैक्स के 42, जिला पंचायत राज अधिकारी के सात, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 10, ट्रेजरी-एकाउंट आफिसर के 71, बीडीओ के 131, असिस्टेंट कामर्शियल रजिस्ट्रार के 30, डेजीनेटेड आफिसर के 37, डीएसओ के 12, सब रजिस्ट्रार के 17, कामर्शियल टैक्स आफिसर के 83, नायब तहसीलदार के 93 पदों सहित अन्य पदों पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

सोशल वर्क, लोक प्रशासन का गठजोड़ सफलता की गारंटी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से  जारी पीसीएस 2013 के रिजल्ट में एक बार फिर से इतिहास, लोक प्रशासन, सोशल वर्क, रक्षा अध्ययन विषय लेकर तैयारी करने वालों का बोलबाला रहा। आयोग की ओर से जारी परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों को पीसीएस में सफलता मिली है।

पीसीएस में टॉप करने वाले पंकज सिंह इंजीनियरिंग के विद्यार्थी होने के बाद भी लोक प्रशासन एवं सोशल वर्क विषय के साथ तैयारी करके सफल हुए हैं। इसी के साथ पीसीएस में सातवीं रैंक हसिल करने वाले वेद प्रकाश मिश्र सोशल वर्क एवं दर्शन शास्त्र के साथ सफल हुए हैं। सोशल वर्क एवं लोक प्रशासन के साथ रक्षा अध्ययन के साथ तैयारी करने वाले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस विषय की लोकप्रियता के कारण आगे आए हैं।

इंजीनियरिंग के सूत्रों का मानविकी में प्रयोग कर पाई सफलता
मऊ के मिसरौली, चिरैयाकोट के मूल निवासी पंकज सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई इलाहाबाद के युनाइटेड कॉलेज से 2008 में पूरी करने के बाद 2012 में शियाट्स से एमटेक कर सिविल सेवा की तैयारी में जुटे। पंकज को अपने पहले प्रयास में ही पीसीएस में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सफलता मिल गई। पंकज ने बताया कि एमटेक पूरा कर उन्होंने कुछ दिन शियाट्स में अध्यापन कार्य भी किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां ललिता सिंह को देते है। पंकज ने सोशल वर्क एवं लोक प्रशासन केसाथ तैयारी की। इंजीनियरिंग  नहीं बल्कि मानविकी के विषय के लेकर तैयारी के सवाल पर उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के सूत्रों का उपयोग मानविकी के विषयों में करके सफलता पाई।

खुशी मिली इतनी की मन में ना समाए

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित पीसीएस 2013 के परिणाम में सफलता पाने वाले मेधावियों ने नई कहानी रची है। कुछ प्रतियोगियों को जहां पहले प्रयास में ही सफलता मिल गई तो कुछ ने अपने अंतिम प्रयास में सफलता पाकर कहानी गढ़ दी है। महिला वर्ग में पहले प्रयास में ही सफलता पाने वाली जौनपुर की शिवानी सिंह आयोग कार्यालय पर रिजल्ट देखने अपने पति के साथ पहुंची। वह अपनी सफलता का श्रेय पति नितिन कुमार सिंह को देती हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

सातवीं रैंक पाने वाले वेद प्रकाश मिश्र ने पहले बीडीओ और एसडीएम के पद पर सफलता हासिल कर मान बढ़ाया है। इन्हीं के मित्र विनय कुमार मिश्र ने बीडीओ के पद पर सफलता पाई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई डॉ. आरसी मिश्र को दिया। जौनपुर के रामेंद्र प्रताप सिंह का चयन जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर हुआ है। एडीएम सिटी के स्टेनो उदयभानु सिंह की पुत्री दीपिका का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।

हनुमानगंज इलाहाबाद के कमल कुमार सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर सफलता मिली है। गाजीपुर के अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर सफलता मिली है। जौनपुर के आनंद कुमार सिंह का चयन जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर हुआ है। इविवि के सरोजनी नायडू छात्रावास की अंत:वासी नीहारिका चौधरी का चयन सीटीओ के पद पर हुआ है। आजमगढ़ के विपुल कुमार सिंह का चयन ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

इविवि के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया

पीसीएस परिणाम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा रहा। कला संकाय के लगभग सभी विभागों के छात्रों ने सफलता हासिल की है। अकेले राजनीति शास्त्र विभाग के पांच छात्रों को सफलता मिली है। राजनीति शास्त्र विभाग के वेद प्रकाश मिश्र एवं प्रियंका को डिप्टी कलेक्टर के पद पर सफलता मिली है तो वहीं तीन छात्रों विनय कुमार मिश्र, अनुराग राय एवं अमित कुमार का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है।

इसके साथ शिक्षा शास्त्र से पीएचडी कर रही प्रियदर्शिनी छात्रावास की अत:वासी आराधना त्रिपाठी का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। इस छात्रा का चयन इससे पहले प्राथमिक शिक्षक के पद पर हो  चुका है। प्राचीन इतिहास से पीएचडी कर रहे इविवि के नितिन श्रीवास्तव का चयन असिस्टेंट कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर हुआ है।

इसी प्रकार ताराचंद छात्रावास से राम आशीष यादव को डिप्टी एसपी, अभिनव यादव को डिप्टी एसपी, प्रशांत तिवारी को एआरटीओ, देवेंद्र प्रताप सिंह बीडीओ, विजय कुमार सिंह बीडीओ, अभिषेक तिवारी बीडीओ, संतोष सिंह बीडीओ, अंजनि सिंह बीडीओ, अजय कुमार यादव नायब तहसीलदार, आलोक वर्मा बीडीओ, अभयराज डिप्टी एसपी, विजयंत सिंह बीडीओ एवं सुरेंद्र यादव बीडीओ पद पर चयनित हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें