यूपीए सरकार में गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखी गई योजनाओं के नाम नई सरकार में बदलने वाले हैं। मोदी सरकार ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण योजना (जेएनएनयूआरएम) की जगह नए नाम के साथ योजना चलाने का फैसला लिया है।
योजना के अधीन ही सौ स्मार्ट सिटी और 500 शहरों का उन्नयन किया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक योजना के नए नाम की घोषणा निकट भविष्य में हो सकती है। जेएनएनयूआरएम योजना 2005 में शुरू की गई थी।
इसे दो चरण में यूपीए के कार्यकाल में चलाया गया और इसकी अवधि 31 मार्च 2014 को समाप्त हो चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत पिछले नौ सालों में आवंटित कोष का आधा रकम ही खर्च किया गया था।