उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश में आपदाओँ का दौर शुरू हो गया है। इससे स्पष्ट है कि प्रकृति भी नरेंद्र मोदी के शासन को अच्छा नहीं मान रही है। ये सारी आपदाएं मोदी की वजह से आ रही हैं। वह शुक्रवार को निकौवनपुरवा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के लिए अच्छे दिन लाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन वह उद्योगपतियों के साथ विदेशी दौरा करने में मस्त हैं।