कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार को लगातार 'सूट-बूट की सरकार' कहकर तंज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके तंज के जवाब मे तंज किया है कि सूट-बूट की सरकार सूटकेस की सरकार से बेहतर है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूट-बूट की सरकार कहा जाना निश्चित रूप से सूटकेस की सरकार कहे जाने से अधिक बढ़िया और स्वीकार्य है। प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि साठ सालों तक शासन करने के बाद कांग्रेस को एकाएक गरीबों की याद आ गई है।
अपने एक वर्ष के कार्यकाल की तुलना यूपीए के कार्यकाल से करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल पहले सरकार में हर स्तर पर भयंकर भ्रष्टाचार था, जिसकी वजह से रोजाना घोटाले सामने आए। चंद लोगों के हाथ में देश का समूचा प्राकृतिक संसाधन बांट दिया गया। उसके विपरीत आज न भष्टाचार है और मेरी सरकार के खिलाफ घोटालों का आरोप है।