इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से संचालित मास्टर्स ऑफ
एजूकेशन सत्र-2014 में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश काउंसिलिंग अलीगंज
स्थित क्षेत्रीय केंद्र पर नौ और 10 जनवरी को होगी।
इग्नू की क्षेत्रीय
निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार
पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
काउंसिलिंग के बाद दाखिला पाने वाले
अभ्यर्थी अलीगढ़, लखनऊ तथा वाराणसी शहरों के तीन अध्ययन केंद्रों पर पढ़ाई
कर सकेंगे। प्रत्येक अध्ययन केंद्र पर 35 सीटें हैं।
कुल 105 सीट के लिए
148 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। वरीयता सूची वाले अभ्यर्थियों
को नौ जनवरी तथा वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 10 जनवरी को
होगी।
ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर- 0522-2746870 पर संपर्क
कर सकते हैं।