फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में एमएड प्रवेश की काउंसिलिंग आज से

Thu, 09 Jan 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से संचालित मास्टर्स ऑफ एजूकेशन सत्र-2014 में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश काउंसिलिंग अलीगंज स्थित क्षेत्रीय केंद्र पर नौ और 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

काउंसिलिंग के बाद दाखिला पाने वाले अभ्यर्थी अलीगढ़, लखनऊ तथा वाराणसी शहरों के तीन अध्ययन केंद्रों पर पढ़ाई कर सकेंगे। प्रत्येक अध्ययन केंद्र पर 35 सीटें हैं।

कुल 105 सीट के लिए 148 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया है। वरीयता सूची वाले अभ्यर्थियों को नौ जनवरी तथा वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 10 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर- 0522-2746870 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें