फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पति की प्रेमिका के घर पहुंची पत्नी, सरिया और सूआ मारकर चार को किया घायल

Sun, 22 May 2022 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

समीरा परिवार के साथ सीलमपुरी इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसके घर से कुछ दूरी पर आरोपी कुतबुद्दीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ रहता है। अक्सर कल्लू व समीरा बातचीत कर लेते थे। यह बात कल्लू की पत्नी निशा को पता चली तो उसने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक महिला ने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर खूब बवाल किया। मारपीट के दौरान महिला के परिजन वहां पहुंच गए। आरोपियों ने सरिये और सुएं से परिवार पर हमला कर दिया। फसाद के दौरान युवती, उसके दो भाई और भाभी जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस ने युवती के भाई का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समीरा (21)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सीलमपुरी इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। इसके घर से कुछ दूरी पर आरोपी कुतबुद्दीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ रहता है। अक्सर कल्लू व समीरा बातचीत कर लेते थे। यह बात कल्लू की पत्नी निशा को पता चली तो उसने हंगामा कर दिया। 18 मई की रात को वह समीरा के घर पहुंच गई। वहां पहुंचते ही उसने समीरा को पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने बीच बचाव कराया तो उसने सुएं से हमला कर दिया। 

इस बीच निशा के बाकी परिजन भी आ गए। चार-पांच लोगों ने समीरा के दो भाई व भाभी पर भी हमला कर दिया। शोर शराबा हुआ तो आरोपी फरार हो गए। जख्मी हालत में समीरा व उसके परिवार को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें