फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत, पांच शवों को देख पूरे इलाके में मातम

Sun, 05 Sep 2021 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जानकारी के मुताबिक, बरसात के बाद मंगलवाड़ क्षेत्र के आस-पास के तालाब पानी से भरे हुए हैं। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे आठ बच्चे तालाब पर नहाने गए थे। इनमें से पांच की मौत हो गई। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवाड़ क्षेत्र में आठ बच्चे घर से तालाब में नहाने निकले थे। इस दौरान पांच बच्चे डूब गए। आनन-फानन गांव वाले बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ पांच शवों को देख पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरसात के बाद मंगलवाड़ क्षेत्र के आस-पास के तालाब लबालब हैं। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे आठ बच्चे तालाब पर नहाने गए थे। मंगलवाड़ निवासी भावेश (10) पुत्र नारायण लाल मेघवाल, चंद्रशेखर (12) पुत्र ओम प्रकाश ढोली, सुमित (12) पुत्र भैरूलाल, प्रिंस (8) पुत्र विष्णु और इंदौरा निवासी हरीश (8) पुत्र सत्यनारायण सबसे पहले पानी में उतरे। इस दौरान करीश (11) पुत्र कैलाश बारेठ और आयुष (10) पुत्र भवानीशंकर बारेठ बाहर ही खड़े थे।

कुछ देर बाद मंगलवाड़ निवासी सूरज (12) पुत्र राजेश ढोली भी तालाब में उतरने जा रहा था, लेकिन जब उसने देखा कि पहले से ही पानी में उतरे बच्चे अब तक बाहर नहीं आए हैं, तो उसे चिंता हुई और उसने बाहर ही रुकने का फैसला किया। यह बात उसने बाहर खड़े करीश और आयुष को बताई।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका में करीश और आयुष वहां से भाग खड़े हुए। वे गांव पहुंचे और पूरी बात बताई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तालाब से पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। डॉ पंकज कीर ने जांच की, तो पांचों की मौत हो चुकी थी। डूबे हुए पांचों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें