फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस बोली- कमलनाथ का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अस्पताल में भर्ती होने की खबर को बताया भ्रामक

Sat, 04 Sep 2021 09:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र के पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों को प्रदेश कांग्रेस ने भ्रामक बताया है। पार्टी ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों को पार्टी ने भ्रामक बताया है। पार्टी ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


मप्र कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही सारी खबरें भ्रामक हैं। इससे पहले सोशल मीडिया में खबरें आई थीं कि कमलनाथ की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी दावा किया गया था कि मेदांता में जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं। कमलनाथ की तीन महीने पहले तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया था। 10 दिन तक भर्ती होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें