फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: डीयू में कक्षाएं सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलाने की तैयारी, यह फॉर्मूला लागू होने पर बढ़ेंगे अवसर

Fri, 11 Mar 2022 03:22 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • डीयू प्रशासन इस फॉर्मूले पर कॉलेजों से करेगा बातचीत
  • फॉर्मूला लागू होने से सांध्य व सुबह की पाली के कॉलेज केबीच का फर्क भी खत्म हो जाएगा
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेजों में कक्षाओं के समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। डीयू के इस फॉर्मूले के लागू होने पर ना केवल सीटें बढ़ेंगी बल्कि छात्रों के लिए दाखिले के अवसर भी बढ़ जाएंगे। प्रशासन इस फॉर्मूले को लेकर कॉलेज प्रिंसिपल से भी बातचीत करेगा। यह फॉर्मूला लागू हो गया तो डीयू में सांध्य व सुबह की पारी के कॉलेज के बीच का फर्क भी खत्म हो जाएगा। अभी डीयू में आठ सांध्य कॉलेज चलते हैं।  

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय में देश के प्रत्येक कोने से तीन लाख से अधिक छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन कट ऑफ हाई होने और सीटों की संख्या सीमित होने के कारण काफी छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाता है। अब प्रशासन डीयू में सीटों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलाने के बारे में सोचा जा रहा है। यदि डीयू सीटें नहीं बढ़ाएगा तो कौन बढ़ाएगा।  

डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह के अनुसार डीयू में भी सीट बढ़ानी चाहिए इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने के कारण जरुरी भी है कि सीट बढ़ानी चाहिए। इसके लिए कॉलेज में कक्षाओं के समय को सुबह आठ बजे से शाम छ: बजे तक किया जा सकता है। इस फॉर्मूले को सभी की सहमति के बाद ही अमल में लाने का सोचा जाएगा। इस फॉर्मूले के अमल में आने से हम ज्यादा छात्रों का दाखिला हो सकेगा। कक्षाओं का समय बदलने से छात्रों व शिक्षकों का समय ही बदलेगा।  
विज्ञापन


वर्ष 1922 में जब डीयू की शुरुआत हुई थी तब केवल तीन कॉलेज सेंट स्टीफंस, रामजस और हिंदू थे। तब छात्रों की संख्या 750 थी। अब जब डीयू अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है तब सीटों की संख्या सात लाख हो चुकी है। मालूम हो कि डीयू में आर्थिक पिछड़े वर्ग का कोटा 25 फीसदी बढ़ाया गया था। इसे दो चरणों वर्ष 2019 और 2020 में बढ़ाया गया। इस कारण से स्नातक स्तर की सीटों की संख्या भी करीब 70 हजार पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें