इलाहाबाद के अतरसुइया इलाके में एक व्यापारी के 23 वर्षीय लड़के ने पड़ोस में रहने वाली महिला को नशीली चाकलेट खिलाकर रेप किया। उसने वीडियो क्लिपिंग बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर दुबारा बलात्कार किया और पैसे भी ऐंठ लिए। आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लिपिंग बांटने की धमकी देकर महिला से तीन लाख रुपए की डिमांड की तो उसने सारी बात अपने पति से बताई।
पीड़िता का पति पेशे से वकील है। पुलिस अफसरों से लिखित शिकायत की गई तो दोपहर में अतरसुइया थाने की पुलिस ने नामजद एफआईआर लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अतरसुइया में रहने वाले उमेश साहू उर्फ पप्पू ने जनरल स्टोर खोल रखा है। पुत्र ऋषि साहू भी दुकान में बैठता है। पड़ोस में रहने वाला एक परिवार भी इसी दुकान से सारा सामान लेता है। उस परिवार की 40 वर्षीय महिला के मुताबिक, ऋषि लिस्ट लेकर सारा सामान घर में पहुंचा देता था।
आरोप है कि पिछले महीने सामान पहुंचाते वक्त ऋषि ने महिला को एक चाकलेट दी थी। उसे खाते ही महिला को तेज नशा हो गया। नशे की हालत में ऋषि ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल से वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली। तब महिला को इस बारे में पता नहीं चल सका।