फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर सेक्स रैकेट, दिल्ली की सरगना गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर लड़कियां पसंद कराई जाती था और फिर उनका रेट तय करके ग्राहक के पास भेज दिया जाता थी। मामले में दिल्ली की महिला सप्लायर को दबोचा गया है। इसकी पहचान दिल्ली के खजूरी खास की प्रीति उर्फ सोनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को वीरवार को न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रीति ने बताया है कि वह दिल्ली में रहती है और वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करती है। उसका पति ड्राइवर है और उसका वेतन मात्र सात हजार रुपये है। उनके दो बच्चे हैं। किराए के मकान में रहती हैं। आर्थिक तंगी के चलते वह इस दलदल में फंस गई। वेश्यावृत्ति करने वाली लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर रखती है। फोन पर डिमांड आने पर वह व्हाट्सएप पर संबंधित व्यक्ति से फोटो के जरिये लड़कियां पसंद कराती। फिर रेट तय कर लड़कियां वहां भेज दी जाती। इस तरह यह घटनाक्रम चलता है।

होटल से तीन युवतियों समेत पांच हुए थे काबू
महिला थाना पुलिस ने 24 जनवरी को बालसमंद रोड पर भारत होटल पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति के आरोप में होटल संचालक राजेश, वेटर सोनू और दिल्ली की किरण, खाजिदा व कलकत्ता की सोनिया को गिरफ्तार किया था। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अश्लील फोटो का मोबाइल पर आदान-प्रदान करती

सेक्स रैकेट - फोटो : फाइल फोटो
बाद में पुलिस ने होटल संचालक के सहयोगी हैबतपुर के सुरेश तथा अन्य राधे और विनोद को गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों ने बताया था कि वे कैमरी रोड की पूनम के मार्फत लड़कियों का ऑर्डर देते हैं। फिर पूनम दिल्ली में फोन पर संपर्क कर लड़कियों का बंदोबस्त कराती है। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार युवतियों के मोबाइल की जांच करने पर पाया था कि उत्तेजक अश्लील फोटो कई जगह आदान-प्रदान की गई हैं।

दिल्ली से जींद तक फैला है नेटवर्क
युवतियों ने बताया था कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, कलकत्ता, रोहतक, गुड़गांव और जींद तक फैला है। इसके अलावा यहां शहर के तीन और होटलों में वेश्यावृत्ति होने की बात बताई थी। पुलिस ने उन तीन होटलों में भी छापा मारा था, मगर वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें