क्लास में एक छात्र को टांग पर खुजली करता देख प्रिंसिपल कुछ और समझ बैठे और उसकी वहीं पर बेल्ट से पिटाई कर डाली। प्रिंसिपल को इसका अंजाम भुगतना पड़ा।
मामला, महाराष्ट्र के नाला सपोरा के प्राइवेट स्कूल का है। यहां प्रिंसिपल ने एक छात्र को क्लास में गंदा काम करने के चलते बेल्ट से पीटा। छात्र के परिजनों ने बच्चे को पीटने के चलते स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।हालांकि गिरफ्तारी के बाद प्रिंसिपल को अंतरिम जमानत मिल गई है। घटना पिछले सप्ताह एवरशाइन सिटी के स्टेन नॉलेज कैंपस स्कूल की है।
छात्र को गलती स्वीकारने को किया मजबूर
Crime
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, ग्याहरवी कक्षा के तीन छात्र दीपक पाटिल, रितुराज धोतरे और शुभंम घोषाल को प्रिंसिपल स्टेनी पिंटो ने क्लास में गंदा काम करने पर स्कूल ग्राउंड में ले जाकर पीटा। इसके बाद प्रिंसिपल ने पाटिल से स्कूल माइक पर अपनी गलती को बताने को कहा।
छात्र पाटिल की मां भूमिका ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को स्किन प्रॉबल्म है इसलिए वह अपने निजी अंग पर खुजली करता रहता है और उसकी इस बीमारी का इलाज भी चल रहा है। क्लास के ही एक छात्र की शिकायत पर प्रिंसिपल ने पाटिल को बुरी तरह पीटा।
छात्र की प्रिंसिपल ने एक ना सुनी
School Principal
पाटिल ने भी प्रिंसिपल को अपनी बीमारी के बारे में बतानी चाही लेकिन उन्होंने उसकी एक ना सुनी। पाटिल की पिटाई के बाद जब उसकी मां स्कूल गई तो उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
वहीं, तुलिंज पुलिस ने छात्र की मां की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया।