रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्ष के मासूम के साथ हुई वारदात में मौके पर मौजूद चश्मदीद ने स्कूल प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। जानिए, उसके खुलासे?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात पर मौजूद चश्मदीद सुभाष गर्ग ने बताया कि वह घटना के बाद स्कूल में ही रिसेप्शन पर मौजूद थे। जहां उन्होंने प्रद्युमन को खून से सना देखा था। उन्होंने कहा कि कंडक्टर उसे बाथरूम एरिया से गोद में लेकर बाहर आया था। स्कूल की दो टीचर भी उसके पीछे रोती बिलकती आ रही थी। बच्चे को देख रिसेप्शन एरिया में टहल रही कार्यवाहक प्रधानाचार्या भी रोने लगी और आनन-फानन में उनके पीछे भागी।
विज्ञापन
3 of 4
रयान मर्डर केस
- फोटो : ANI
चश्मदीद सुभाष का दावा है कि प्रद्युम्न को लाने वाले कंडक्टर के कपड़े पूरी तरह खून से लथपथ थे। कंडक्टर की कमीज खून से सनी हुई थी। उन्होंने कंडक्टर को हिदायत दी थी कि पुलिस के आने तक न तो कपड़ों को साफ करे और न ही बदले। बावजूद इसके पुलिस के आने से पहले कंडक्टर अशोक ने अपने खून से लथपथ कपड़े धो लिए थे। जिसके लिए सुभाष ने उसे कड़ी फटकार भी लगाई।
सुभाष ने बताया कि उन्होंने प्रद्युमन को ले-जाने के बाद घटना स्थल की वीडियो बनाई। बाथरूम के पास के एरिया को स्कूल कर्मचारियों के साथ मिलकर बेंच लगाकर बंद करवाया और पुलिस के आने तक बाथरूम को ताला लगवा दिया। उन्होंने स्कूल कर्मचारियों से घटना स्थल पर कोई भी बदलाव न करने को कहा था। लेकिन बावजूद इसके पुलिस के आने से पहले स्कूल प्रबंधन ने कॉरिडोर में फर्श पर फैला खून भी कपड़े से साफ कर दिया था।