फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबे का युवक ले गया घर से बुलाकर फिर कर दी दोस्त के हवाले

Sun, 20 Aug 2017 10:50 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
rape demo pic
विज्ञापन
बदायूं में कुनबे के ही एक युवक ने अपने दोस्त के जरिए 15 वर्षीय किशोरी को खेत पर बुलाया और नशे की गोलियां खिला दीं। बेहोश होते ही उसे दोस्त के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी के बेसुध होने पर युवक ने रेप किया और दोस्त समेत फरार हो गया। परिवार वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके तलाशने पर किशोरी खेत में बेसुध पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी का दोस्त पीड़ित किशोरी का रिश्ते का तहेरा भाई बताया जाता है। पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना उझानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे हुई। पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला गंजशहीदा के रामलीला नगला निवासी संजय यादव और मोहित आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

rape

मोहित कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर एक गांव का रहने वाला है। सोमवार रात मोहित के जरिए उसके परिवार की एक किशोरी को संजय यादव ने खेत पर बुलाया। जहां उसने किशोरी को नशे की गोलियां खिला दीं। उसके बेहोश होने पर रेप किया। इसके बाद दोनों दोस्त फरार हो गए।  

जब किशोरी घर में नजर नहीं आई तो परिवार वालों ने खोजबीन की। तलाशी के दौरान किशोरी आरोपी मोहित के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिवार वाले उसे उठाकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का प्राथमिक उपचार कराया।

 फिर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। होश में आने पर किशोरी ने पुलिस को बताया- मोहित उसे बहाने से बुलाकर खेत पर ले गए। उसे संजय यादव ने नशीली गोलियां खिलाईं और उसके बेसुध होने पर रेप किया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल मौके पर जाकर छानबीन की। किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने संजय यादव और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें