बेंगलुरु में पीन्या पुलिस ने एक मां को अपनी ही बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के साथ तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मां ने 11 साल की बेटी को अगवा किया और उसे अपने एक दोस्त से जबरन शादी करने पर मजबूर किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मां अपनी बेटी का शोषण लंबे समय से करती आ रही थी। उसने पांचवी क्लास में पढ़ने वाली साक्षी (बदला हुआ नाम) को 30 साल के शख्स के साथ शादी के बंधन में बंधने को कहा। साक्षी ने बताया कि शख्स ने उसकी मां को दिल के ऑपरेशन के लिए करीब 3.5 लाख रुपये दिए थे और उसी का कर्ज उतारने के लिए मां उसे शादी के लिए मजबूर किया करती थी।